सोनभद्र। जनपद की पुलिस व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। स्थानांतरण आदेश के तहत 5 निरीक्षकों और 1 उपनिरीक्षक सहित कुल 6 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।आदेश के मुताबिक सच्चिदानंद पांडेय को रॉबर्ट्सगंज का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं विजय शंकर सिंह को करमा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।धर्मेंद्र कुमार सिंह चोपन थाने के नए प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि अरविंद कुमार सरोज को ओबरा थाने की कमान दी गई है। मनोज कुमार सिंह को ओबरा में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात किया गया है।

रेणुकूट चौकी प्रभारी नवनीत कुमार चौरसिया को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इस फेरबदल के बाद रॉबर्ट्सगंज, करमा, चोपन और ओबरा थानों में नए प्रभारी अपना कार्यभार संभालेंगे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत यह फेरबदल किया है। अधिकारियों का मानना है कि नई तैनाती से थाना स्तर पर जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण की कार्यवाही को गति मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि सोनभद्र में पिछले कुछ दिनों से पुलिस प्रशासन में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इससे पहले भी कई क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले जा चुके हैं।