लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार, 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी का शहीदी दिवस सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित कर वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया गया।
समाजवादी पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अखिलेश यादव का मानना है कि वीरांगना ऊदा देवी ने वर्ष 1857 के जनविद्रोह के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में अभूतपूर्व योगदान दिया था। सिकंदरबाग में पीपल के पेड़ पर चढ़कर उन्होंने 36 ब्रिटिश सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। पार्टी ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
राजेन्द्र चौधरी ने किया माल्यार्पण

लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव की ओर से वीरांगना ऊदा देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सांसद आर.के. चौधरी, अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, विधायक दुर्गा यादव, पूर्व विधायक अम्ब्रीश पुष्कर, नंदिता शुक्ला, सुभाष राय, खुर्शीद अहमद और राजदेव सिंह सहित अन्य नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में शिक्षक सभा, समाजवादी छात्र सभा और युवजन सभा समेत पार्टी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रो. बी. पांडेय, मनोज पासवान, रजनीश पासी, मणेन्द्र मिश्रा, श्याम गुप्ता, शैलेश यादव, प्रो. भुवन जोशी, मधुकर द्विवेदी, रविंद्र यादव, एस.के. राय, आशुतोष तिवारी, उमाशंकर वर्मा, अर्चना रावत, रमेश पासी, रामसमुझ रावत, कैप्टन वीसी लाल, हरीशंकर रावत, अशर्फी लाल रावत, लालचंद्र गौतम, सुशील चन्द्र, आचार्य रजनीश तिवारी, कर्मवीर सिंह गूमी, केपी मावी, विनय सोनकर, राजित राम यादव, जयपाल सिंह पाल, धर्मेन्द्र चौरसिया, कुलदीप रावत, अतुल यादव, पंकज गोस्वामी, इन्द्रपाल सिंह कुशवाहा, हीरालाल मौर्या, भागीरथी बिंद, राधेश्याम यादव, इश्तेखाम आलम, अरशद अली, जितेन्द्र यादव 'जीतू', पृथ्वी पाल यादव, इन्द्रश्याम यादव, असद औलाद अली, विजय शंकर कन्नौजिया, आकाश यादव, संतोष कुमार धरकार, आर.पी. पाल, सुरभि, डाली, सूरज कुमार, अमित यादव, गोलू यादव, आमिर खान, सुनील यादव, रविन्द्र धनकार, ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, बालमुकुंद यादव, अनुज यादव, बृजेश बाबू, डीपी यादव, आशीष दशहरी और सय्यद सलीम अख्तर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।