बांदा : समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को बांदा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिला अस्पताल और वृद्धाश्रम में मरीजों व बुजुर्गों को फल वितरित किए गए। वहीं बिजलीखेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित कर नेताजी के जीवन संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को याद किया गया।

जिला अस्पताल और वृद्धाश्रम में फल वितरण

कार्यक्रम की शुरुआत जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करने के साथ हुई। इसके बाद सुबह नौ बजे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां बुजुर्गों को फल बांटकर उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। इस दौरान नेताजी के गरीबों, कमजोरों और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को याद किया गया। फल वितरण कार्यक्रम में वीरेंद्र गुप्ता बाबू ने सहयोग किया।

विचार गोष्ठी में याद किया गया नेताजी का संघर्ष

इसके बाद बिजलीखेड़ा स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, लोकतंत्र और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार और आदर्श हमेशा समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

खिचड़ी भोज और दीवारी कार्यक्रम भी हुए आयोजित

इसी क्रम में युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने अपने कार्यालय में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिले के विभिन्न स्थानों पर दीवारी कार्यक्रम भी संपन्न हुए। इस दौरान दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उमेश यादव, प्रदेश सचिव मुमताज अली, राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा प्रमोद गुप्ता राजा, लालमन यादव, मुन्ना पटेल, सुमन दिवाकर, विजय करण यादव, शमीम बांदवी, रामलाल प्रजापति, महेंद्र सिंह वर्मा, राजाभैया वर्मा, अशोक गौर, दिलीप पटवा, भूपत यादव, दिनेश यादव, कमल पाल, अवध पटेल, उर्मिला वर्मा, निशा वर्मा, शगुफ्ता सिद्दीकी, प्रिंसु पटेल, आमिर खान मन्नी, मुलायम यादव ओपी, गोरेलाल वर्मा, शनि रशनिया, अशोक पांडेय, विकास सिंह, रोहित कुशवाहा, विवेक बिंदु तिवारी, दिनेश गुप्ता दादू, नासिर खान, मुशीर फारूकी, निलेश श्रीवास, अमित गुप्ता, मनीष, राजन चंदेल, पुरुषोत्तम गुप्ता, रहीस खान, महेंद्र यादव, जुगुल जाटव, आदिल हुसैन, सुरेश कश्यप, आरके समुद्र, कुतैबा जमा, अंकित दिवाकर, योगीराज मिश्रा, शाहिद बेग चांद, बउआ परिहार, मुश्ताक अहमद और नेतराम वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुदरत उल्ला खान ने किया।