कानपुर। कल्याणपुर स्थित गोवा गार्डन में श्री रमेश सिंह यादव के संयोजन एवं आयोजन में कंबल वितरण, गरीब एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों एवं समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कटियार (प्रधानाचार्य) ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश निगम, बिल्हौर विधानसभा की पूर्व विधायक प्रत्याशी रचना सिंह गौतम एवं उनके पति पंकज यादव, अनिल कटियार साहब सिंह दरोगा, प्रेमपाल यादव जी दरोगा, मान सिंह यादव (रियल एस्टेट कारोबारी), विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सहार हुसैन सिद्दीकी (जिला महासचिव), संजीव यादव, स्वाती यादव एवं नैंसी यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजक श्री रमेश सिंह यादव ने कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। उपस्थित अतिथियों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।