सोनभद्र। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने और बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से जनपद सोनभद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके विरुद्ध सामूहिक संकल्प लेना रहा।

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री वागीश कुमार शुक्ला ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बाल विवाह निषेध के प्रति हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ली।

कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के विकास के लिए हानिकारक है। बालिकाओं को शिक्षित और सुरक्षित रखने के लिए समाज को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

इस अवसर पर सभी से संकल्प लिया गया कि वे न केवल स्वयं बाल विवाह नहीं करेंगे, बल्कि अपने परिवार, मोहल्ले और गांव में भी इसका विरोध करेंगे।

कार्यक्रम का मूल संदेश "बचपन बचाएं, बेटियों को पढ़ाएं, बाल विवाह मुक्त समाज बनाएं"रहा ।