बाराबंकी। तहसील रामनगर क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे में आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला का अंतिम दिवस राजगद्दी समारोह के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ और हनुमान जी की भव्य झांकी सजाई गई। आकर्षक दरबार के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामचरितमानस पाठ से हुआ। इसके बाद भजन-कीर्तन के बीच पंडित विमल कुमार मिश्रा ने विधि-विधान से राजगद्दी का पूजन-अर्चन कराया। श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष प्रवीण कुमार अवस्थी उर्फ दीपू ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। भाजपा नेत्री अलका मिश्रा ने भी पहुंचकर प्रभु श्रीराम की आरती की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हरायन, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह सहित अन्य लोगों ने आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कमेटी की ओर से अतिथियों का अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर स्वागत और सम्मान किया गया। भगवान श्रीराम का भव्य दरबार सूरज सैनी ने आकर्षक ढंग से सजाया। राजगद्दी में गुरु वशिष्ठ की भूमिका ननकऊ मिश्रा, श्रीराम की लव त्रिपाठी, लक्ष्मण की कुश त्रिपाठी, हनुमान की धर्मेंद्र त्रिवेदी, माता सीता की आनंद अवस्थी, भरत की हिमांशु मिश्रा तथा शत्रुघ्न की भूमिका विकास मिश्रा ने निभाई।कार्यक्रम में महामंत्री चंद्र प्रकाश मिश्रा, मीडिया प्रभारी केके शुक्ल, उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, कलाकार प्रतिनिधि राजकुमार निगम, वरिष्ठ कलाकार रामचंद्र गुप्ता, संरक्षक डॉ. संजय तिवारी, मेकअप मैन पंकज गुप्ता, मुन्ना रावत, संदीप मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, सीन डायरेक्टर सुमित शुक्ला, डायरेक्टर जितेंद्र नाथ मिश्रा, मोहित अवस्थी, इंदर धीमान, ललित अवस्थी, अंश अवस्थी, रामप्रकाश राठौर, मदन सोनी और पुच्ची विश्वकर्मा मौजूद रहे।

इसके अलावा अवधेश कुमार शुक्ला, अंजनी कुमार अवस्थी, रामनगर विस्तारक, अमित तिवारी (व्यापार मंडल), मोनू भास्कर, सुधीर पांडे, वीरेंद्र सोनी, सुधांशु मिश्रा, सत्यम बाजपेई और आशुतोष धीमान सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। राजगद्दी समारोह के साथ गणेशपुर की ऐतिहासिक रामलीला का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ।