हलधरमऊ (गोंडा)। हलधरमऊ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसालतपुर में आज संचारी रोग अभियान के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए सफाई कार्य किया गया, ताकि संचारी रोगों के प्रसार को रोका जा सके और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

अभियान में बीसी के एन तिवारी सचिव सर्वेश कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ कई अन्य कर्मचारी भी अभियान में शामिल हुए और स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव में साफ-सफाई बनाए रखना तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना बेहद जरूरी है।

रिपोर्टः आशीष कुमार (ब्लॉक संवाददाता, हलधरमऊ)