कटरा बाजार, गोंडा। देर शाम रात्रि विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार के चौरी स्थित डॉ. गौरव सिंह मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के माननीय राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी का विधायक बावन सिंह एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, आगामी रणनीतियों एवं कार्ययोजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री द्विवेदी जी ने अपने मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम में जनपद प्रभारी श्री राहुल राज रस्तोगी जी, जिलाध्यक्ष श्री अकबाल बहादुर तिवारी जी, विधानसभा प्रभारी डॉ. महेन्द्र नाथ पाठक जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अर्जुन प्रसाद तिवारी जी सहित सम्मानित मंडल अध्यक्षगण, मंडल पदाधिकारीगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं की सक्रिय सहभागिता रही।
बैठक का उद्देश्य संगठन को सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाते हुए आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाना रहा।