गोंडा। शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अपनी मांग तेज कर दी है। महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह से मुलाकात कर पदोन्नति के संबंध में वार्ता की। इस दौरान BSA ने पदोन्नति की अंतिम सूची जारी करने का आश्वासन दिया।

वार्ता के बाद जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने कहा कि यदि कल तक पदोन्नति की अंतरिम सूची जारी नहीं की गई और पदोन्नति का शेड्यूल घोषित नहीं किया गया, तो सोमवार से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह धरना पदोन्नति आदेश जारी होने तक जारी रहेगा।

प्रतिनिधिमंडल में मंडलीय महामंत्री गजाधर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय भान वर्मा, संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष भास्कर दुबे, मंत्री जितेन्द्र कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री शिवार्चन सिंह, ब्लॉक कटरा अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, ब्लॉक बेलसर मंत्री मनोज कुमार शुक्ला, मीडिया प्रभारी संजय कुमार श्रीवास्तव सहित ललित मिश्र, पवन पाण्डेय, आशीष जौहरी, जय प्रकाश, धर्मेन्द्र तिवारी, विनय गुप्ता और कई शिक्षक साथी उपस्थित रहे।