लखीमपुर खीरी। निघासन-सिंगाही मार्ग पर एक बाइक सवार सड़क हादसे में घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डॉ. देवराज की नजर घायल युवक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल का हाल जाना।

डॉ. देवराज ने बिना देर किए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और उसकी मदद की। उनके इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। स्थानीय लोग डॉ. देवराज के इस कदम को इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बता रहे हैं।

सड़क पर हादसे के बाद घायल की मदद के लिए आगे आना हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। डॉ. देवराज ने अपने कार्य से साबित कर दिया कि नाम ही नहीं, काम भी पहचान बनाता है।