गोण्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद गोण्डा में प्रस्तावित आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार, मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी रमेश रंजन तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, निर्धारित रूट और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक बिंदु पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है।