बाराबंकी। कोतवाली नगर पुलिस ने जिला अस्पताल से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इसरार पुत्र लखन नट निवासी ग्राम मौहारा, थाना जहांगीराबाद, बाराबंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर यूपी 41 एएल 0326) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 18/19 नवंबर की रात जिला अस्पताल बाराबंकी से मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम मैनुअल इंटेलीजेंस और सीसीटीवी व आईटीएमएस कैमरों की मदद से चोर की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 20 नवंबर को आरोपी इसरार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामले में फरार सह-अभियुक्त सौरभ उर्फ बब्लू गौतम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पप्पू सिंह यादव, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र बहादुर सिंह और कांस्टेबल पवन सिंह परमार शामिल रहे।