पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। यातायात माह के तहत गुरुवार को नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मुगलसराय रेलवे स्टेशन के आसपास सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से लगाए गए ठेला-खोमचा दुकानदारों को हटवाया गया। पुलिस की कार्रवाई से सड़क पर आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमण को हटाने का प्रयास किया गया।
रेलवे स्टेशन के आसपास चलाया गया अभियान
अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस की टीम ने किया। रेलवे स्टेशन के आसपास सड़क किनारे ठेला-खोमचे लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती थी। इसके चलते कई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती थी।
यातायात पुलिस ने दुकानदारों को सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से दुकानें नहीं लगाने की हिदायत दी और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

अतिक्रमण हटाने में व्यापारियों से मांगा सहयोग
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि यातायात माह के अंतर्गत यातायात के सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए मुगलसराय कस्बे में विशेष अभियान चलाया गया है। रेलवे स्टेशन के आसपास सड़क किनारे अनियंत्रित और बेतरतीब ढंग से ठेला-खोमचे लगाए जा रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। यातायात पुलिस की टीम ने ऐसे ठेला-खोमचों को हटवाया है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यापारियों से भी अतिक्रमण हटाने के अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। व्यापारियों ने पुलिस को आश्वस्त किया है कि वे यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में पूरा सहयोग करेंगे।
सीओ यातायात ने कहा कि नगर में यातायात का सुचारु संचालन बनाए रखने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।