गोंडा। अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य राय चंदानी का गृह जनपद गोंडा लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर इस सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लक्ष्य राय चंदानी की उपलब्धि को गोंडा के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का नेतृत्व करना और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम की कप्तानी करना जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

लक्ष्य राय चंदानी के स्वागत के दौरान समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में भी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।