(बाराबंकी)। थाना रामनगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को दुष्कर्म समेत एससी-एसटी एक्ट के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त गणेश लोध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत थी।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामनगर की पुलिस टीम ने 22 नवंबर को कार्रवाई करते हुए गणेश लोध पुत्र जगजीवन लोध निवासी कादिराबाद, कस्बा रामनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 406/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 74, 352 और 351(3) के साथ एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5), 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5ए) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया पूरी की और जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ रामनगर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पहला मुकदमा संख्या 406/2026 गंभीर धाराओं में दर्ज है, जबकि दूसरा मुकदमा संख्या 407/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 351(3) के तहत दर्ज है। दोनों मामलों में आरोपी का नाम सामने आया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, कांस्टेबल शिवमोहन वर्मा और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।