मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसएसपी के सामने रखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की जानकारी लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
थाना स्तर पर ही हो शिकायतों का समाधान

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि थानों पर जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे पीड़ितों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही शिकायतों को लंबित रखने के बजाय उनकी प्रगति पर ध्यान दिया जाए।
पुलिस का उद्देश्य फरियादियों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करना है।