गोंडा। जनपद गोंडा के विधानसभा सदर अंतर्गत ग्रामसभा मोकलपुर में आयोजित मोकलपुर प्रीमियम लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अतिथि ने फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों एवं बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं को ऐसे खेल आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महेश नारायण तिवारी (पूर्व प्रत्याशी सदर), विवेक पांडेय एडवोकेट, अखिलेश तिवारी ठेकेदार एवं अशोक तिवारी (जिला उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में आयोजक मंडल, समिति के सभी सदस्यों एवं टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।