लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।

जनता दर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका निस्तारण सुनिश्चित करना है।