गोंडा। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार, 23 नवंबर 2026 को देवीपाटन परिक्षेत्र के शिविर कार्यालय गोंडा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अशोक कुमार ने पुलिस ध्वज फहराकर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डीआईजी अशोक कुमार ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से जारी संदेश को पढ़कर सुनाया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर देवीपाटन परिक्षेत्र कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।