कटरा बाजार। आज विधानसभा क्षेत्र 297 कटरा बाजार के रामगढ़ ग्राम पंचायत में भारत रत्न एवं संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों का शिलान्यास विधायक बावन सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि हारून भी उपस्थित रहे।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक बावन सिंह ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर विधायक ने संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया।